UP Top News Today: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ अप्रैल को रामपुर जाएंगे। वह सुबह 11 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद भारत गार्डन में भाजपा प्रत्याशी सांसद घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद नड्डा धामपुर (बिजनौर) में स्योहारा रोड पर जनसभा करेंगे।
