नई दिल्ली। तारीफ सुनना किसे नहीं अच्छा लगता, लेकिन जहां कुछ लोग तारीफ सुनकर और ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के लिए ये परेशानी बन सकती है। जी हां, यूनिवर्सिटी ऑफ एम्स्टर्डम में मनोविज्ञान के प्रोफेसर ब्रुमेलमैन का कहना है कि, ‘तारीफ कुछ लोगों में तनाव और असहजता की वजह बन सकती है। इसमें मनोविज्ञान, मनोभाव और संस्कृति जैसे कई कारण शामिल हैं।
