Ayodhya News: आज से स्वर्ण-रजतयुक्त सूती वस्त्र धारण करेंगे रामलला, इस बार कई मायनों में खास होगा हिंदू नववर्ष

Ayodhya News:चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही भगवान रामलला सोने व चांदी की कढ़ाई वाले सूती वस्त्र धारण करेंगे। रामनवमी पर रामलला को सूर्य तिलक लगाने का पहला अभ्यास सोमवार को हुआ। सोमवार को दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें मंदिर की दीवारों से गुजरती हुई गर्भगृह पहुंची जो रामलला के ललाट पर पड़ीं। इसको कई बार दोहराया गया। विज्ञानियों का दल इसे अंतिम रूप देने में जुटा है।

Related Articles

Latest News