Friday, February 13, 2026

बिजनौर में स्कॉर्पियो से 10 लाख रुपए जब्त


बिजनौर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना अंतर्गत चौकी भागीरथ गंगा पर सोमवार शाम वाहनों की चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपए बरामद किए गए।

पुलिस ने हरियाणा नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से 10 लाख रुपए जब्त किए। इसकी पुष्टि स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद इरफान ने की।

उन्होंने बताया कि गाड़ी से 500-500 रुपए की 20 गड्डियां जब्त की गई। हरियाणा के रोहतक जिले के सापला गांव निवासी मोहित गर्ग की गाड़ी से रकम बरामद की गई। नगदी के बारे में मोहित गर्ग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News