रोहतक : चुनावी घोषणा से पहले ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रदेश की मानी जाने वाली सबसे हॉट सीट रोहतक के लिए प्रत्याशी घोषित करने को लेकर राजनीतिक गलियारों में माहौल गर्माया हुआ है। इसी कड़ी में सिनेमा के बड़े पर्दे पर ठेठ हरियाणवी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा का नाम सुर्खियों में है। हालांकि अभी भाजपा से मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा हैं, लेकिन कांग्रेस से कड़े मुकाबले को देखते हुए उन्हें यहां के बजाय करनाल शिफ्ट कर इस सीट से रणदीप हुड्डा को भाजपा उतारने की तैयारी कर रही है।
