आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के एक और नेता को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने ताजा मामले में आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक दुर्गेश पाठक समन भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। दुर्गेश पाठक गोवा चुनाव के दौरान प्रभारी रहे थे। सीएम केजरीवाल के निजी सहायक विभव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
