नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विरुद्ध विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले पर तीस हजारी अदालत ने दिल्ली पुलिस की स्थिति रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट छतिंदर सिंह ने मामले में जांच अधिकारी को तलब किया है।
