Ayodhya News : ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि ट्रस्ट ने दर्शन के लिए कतारें भी बढ़ाने का निर्णय किया है। सामान्य दिनों में दर्शन चार कतारों में कराया जाता था अब राम जन्मोत्सव के तीन दिन पहले से दर्शन सात कतारों में कराया जाएगा। दर्शन में समय कम से कम लगे इसके लिए श्रद्धालुओं को रामजन्मभूमि मार्ग पर जूता-चप्पल व मोबाइल आदि छोड़कर आने का सुझाव दिया गया है।
