BRA Bihar University बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम अगले पांच माह में वर्ल्ड क्लास का बनेगा। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों से लेकर सेमिनार वर्कशाप व कॉन्फ्रेंस से लेकर अन्य गतिविधियां होंगी। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए इसका आवंटन नहीं होगा। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में नए गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। यहां किचन की भी व्यवस्था है।
