Sunday, February 15, 2026

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बड़ियारगढ़ में भगवान घंटाकर्ण देवता का लिया आशीर्वाद


देवप्रयाग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी रविवार को अपने चुनाव प्रचार के लिए देवप्रयाग विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बड़ियारगढ़ क्षेत्र में भगवान घंटाकर्ण देवता (घंडियाल देवता) के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा क इस क्षेत्र के आराध्य भगवान घंडियाल का बड़ा लोक महत्व है। सुरम्य स्थान पर स्थित मंदिर परिसर को विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवान, स्थानीय निवासियों और भक्तों ने बहुत सुंदर स्वरूप दिया है। घंडियाल देवता से आप सबकी सुख समृद्धि की कामना करता हूं।

–आईएएनएस

स्मिता/एकेजे


Related Articles

Latest News