Friday, February 13, 2026

टाटा स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर


नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा स्टील इंडिया का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में चार प्रतिशत बढ़कर 2.08 करोड़ टन पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों में यह बात कही गई है।

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का इस्पात उत्पादन लगभग 53.8 लाख टन पर स्थिर रहा।

देश में स्टील का मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में बिक्री नौ फीसदी बढ़ी है।

विदेशी संयंत्रों में उत्पादन के मोर्चे पर कंपनी अब भी संघर्ष कर रही है।

नीदरलैंड में 2023–24 मं कंपनी का उत्पादन 24 प्रतिशत घटकर 48 लाख इकाई रह गया है। ब्रिटेन में उत्पादन 30.2 लाख टन पर लगभग स्थिर रहा।

–आईएएनएस

एकजे/


Related Articles

Latest News