Sunday, February 15, 2026

पेइचिंग की केंद्रीय धुरी की कुल लंबाई लगभग 7.8 किलोमीटर


बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पेइचिंग की केंद्रीय धुरी की कुल लंबाई लगभग 7.8 किलोमीटर है। यह 13वीं शताब्दी के बाद से चीनी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्मारकों, औपचारिक इमारतों और ऐतिहासिक इमारतों को एक साथ लाता है।

यह चीनी सभ्यता के अनोखे गवाह के साथ-साथ दुनिया की सबसे लंबी और सबसे प्राचीन शहरी धुरी भी है। केंद्रीय धुरी की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए पेइचिंग ने केंद्रीय धुरी के ऐतिहासिक मूल स्वरूप को बहाल करने के लिए कई उपाय किए हैं।

पेइचिंग के केंद्रीय धुरी के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, विरासत और उपयोग में नई जीवन शक्ति का संचार जारी रखने और नए परिणामों को लागू करने के लिए 2024 पेइचिंग केंद्रीय धुरी सांस्कृतिक विरासत और नवाचार प्रतियोगिता हाल ही में शुरू हुई।

यह प्रतियोगिता तीन बार सफलतापूर्वक रूप से आयोजित की गई है, जिसने देश और विदेश में 4 लाख से अधिक प्रत्यक्ष प्रतिभागियों को आकर्षित किया है और इसने देश और विदेश में केंद्रीय धुरी संस्कृति के प्रति उत्साह पैदा कर दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News