Saturday, February 14, 2026

करण औजला के गाने 'जी नी लगदा' को गाती दिखीं एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर


मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर नाइट ड्राइव के लिए अपनी प्लेलिस्ट को अपडेट करना चाहती हैं, इसके लिए उन्‍होंने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर उनके साथ गाने शेयर करने के लिए कहा है।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्‍हें पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने ‘जी नी लगदा’ गाते हुए देखा गया।

एक्‍ट्रेस ने लिखा, “नाइट ड्राइव के लिए… और ऐसे गाने बताओ।”

एक्‍ट्रेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह किसके साथ ड्राइव पर थी।

राहुल मोदी के साथ डेटिंग की अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं श्रद्धा अगली बार ‘स्त्री 2’ में दिखाई देंगी।

मोदी को ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों के लेखक का श्रेय दिया जाता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News