नोएडा : लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। जहां पर वह एक प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस प्रबुद्ध सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर ,पत्रकार, अधिवक्ता, प्रोफेसर व शिक्षक सहित करीब 1500 लोग भाग लेंगे।
