Lok Sabha Election 2024 जम्मू कश्मीर में कांग्रेस इंडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। केंद्रशासित प्रदेश में इस गठबंधन के घटक दलों में कांग्रेस के साथ नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस ने 27 स्टार प्रचारक उतारे हैं। जब से चुनाव की तारीखों का एलान हुआ है तब से पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
