भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होते ही प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश की हॉट सीट छिंदवाड़ा पर कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरा नाथ परिवार मैदान में उतर आया है। कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ को जिताने के लिए बहू प्रिया नाथ के साथ उनकी मां अलका नाथ ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
