Air India Indian Airlines Case केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यूपीए सरकार (मनमोहन सिंह सरकार) के दौरान एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय से बनी कंपनी एनएसीआईएल द्वारा विमानों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है। सीबीआई को इस मामले में किसी गलत काम का कोई सबूत नहीं मिला है।
