बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया गया है। इसके तहत लालू यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल को 26 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा वामदलों के खाते में 5 सीटें गई हैं
