Thursday, February 12, 2026

बुंदेलखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका


छतरपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पलायन कर भाजपा में शामिल होने का दौर जारी है। गुरुवार को कांग्रेस को बुंदेलखंड में बड़ा झटका लगा। यहां से पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

बसारी गांव में आयोजित बुंदेली उत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समक्ष कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, उनके पुत्र पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बुंदेला, सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया राजेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News