दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से धीरे-धीरे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में भागीदारी बढ़ रही है। सुनीता केजरीवाल ने आज बुधवार को दोबारा दिल्ली सीएम का भावुक संदेश पढ़ा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल शाम मैं अरविंद केजरीवाल जी से मिली थी उन्हें डायबिटीज है।
