West Bengal: बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित आवास पर छापेमारी में 41 लाख रुपये की नकदी जब्त की है । ईडी ने मंत्री का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। ईडी ने शुक्रवार को लघु व कुटीर उद्योग मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास के अलावा और कई और लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
