Monday, February 16, 2026

इजरायल-हमास युद्ध : एंटनी ब्लिंकन की कतर यात्रा से बढ़ी युद्धविराम की उम्मीद


तेल अवीव, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की गुरुवार को मध्य पूर्व और शुक्रवार को इजरायल की यात्रा ने गाजा में युद्धविराम की उम्मीद बढ़ा दी है।

इजरायली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया बातचीत के लिए दोहा वापस आ गए हैं।

इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम बातचीत में इजरायल ने अपना रुख सख्त रखा, जिससे बातचीत में रुकावट आ गई थी।

इजरायल ने अमेरिका, कतर और मिस्र समेत मध्यस्थों को बताया, ”वह बंधकों के बदले इजरायल की जेलों से फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा नहीं करेगा।”

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इजरायल ने मध्यस्थों से कहा कि वे बंधकों को तीन चरणों में वापस लेने के लिए तैयार नहीं है और इसके बजाय दो चरणों में रिहाई की मांग की।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने काहिरा, रियाद और तेल अवीव के अपने दौरे के दौरान सभी पक्षों से मुलाकात की और अमेरिका का रुख सामने रखा। अमेरिका तुरंत युद्धविराम के साथ-साथ बंधकों की रिहाई और गाजा में मुश्किल में फंसे फिलिस्तीनी लोगों का समर्थन चाहता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और सभी मध्य पूर्वी देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के एक प्रतिनिधि ने भी ब्लिंकन से मुलाकात की।

मिस्र की मीडिया के अनुसार, एंटनी ब्लिंकन को एल-सीसी ने बताया कि इजरायल को रफा में अभियान चलाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। इससे मिस्र की तरफ लोग भागेंगे।

इजरायली मीडिया के मुताबिक, ब्लिंकन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि वह रफा में जमीनी हमले न करे, जिससे क्षेत्र में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News