Electoral Bonds: सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनी फ्यूचर गेमिंग ने वैसे तो देश की तकरीबन हर प्रमुख राजनीतिक पार्टी को चंदा दिया है लेकिन विपक्षी दलों पर इसकी खास नजरें इनायत रही हैं। कोयंबटूर स्थित इस कंपनी ने सबसे ज्यादा 542 करोड़ की रकम तृणमूल कांग्रेस को दिया है। दूसरे स्थान पर द्रमुक है जिसे कंपनी ने 503 करोड़ रुपये दिए हैं।
