Bihar News जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) मंगलवार देर रात राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात सीट बंटवारे को लेकर थी। हालांकि अभी इसपर आधिकारिक बयान आना बाकी है। पप्पू यादव पूर्णिया में लगातार सभा कर रहे हैं और एनडीए पर हमला बोल रहे हैं।
