Russia Ukraine War: नेपाल के उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा है कि रूस ने उन नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है जो रूसी सेना में शामिल होकर यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे हैं। श्रेष्ठ ने संसदीय बैठक में सूचित किया कि रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह सेना में शामिल हुए नेपाली नागरिकों के अनुबंध रद्द करने के लिए सहमत है।
