New Delhi : अन्य शहरों की तरह नोएडा में भी घंटाघर बनाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण इसकी योजना तैयार कर ली है। सेक्टर- 51 52 71 72 के चौराहे पर अंडरपास के ऊपर बनाने की तैयारी चल रही है। कंसल्टेंट कंपनी से इसका डिजाइन मांगा गया है। इस योजना पर नोएडा प्राधिकरण करीब सात करोड रुपए खर्च करेगा। घंटाघर की चौड़ाई ऊंचाई कितनी होगी इसको लेकर अभी प्राधिकरण में मंथन चल रहा है।
