Bihar Crime : प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, बेटी के स्कूल जाते समय बाइक सवार 4 बदमाशों ने बनाया निशाना

Bihar Crime News बिहार के सिवान जिले में सोमवार को एक प्रॉपर्टी डीलर को बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने तीन गोली मार दीं। बदमाशों ने पीछे से कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कारोबारी अपनी बेटी के स्कूल जा रहे थे। घायल हालत में कारोबारी को रेफर किया गया है।

Related Articles

Latest News