अयोध्या में इस साल 22 फरवरी को रामलला की प्रतिमा विराजमान होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भावनाएं उनके दर्शन के लिए उमड़ रही हैं। लेकिन कासगंज से अयोध्या के लिए सीधे न तो बस सेवा है और न ही ट्रेन की। ऐसे में यहां के श्रद्धालुओं को कई बसें और ट्रेनें बदलकर अयोध्या तक का सफर करना पड़ रहा था। इससे उन्हें सफर में परेशानी हो रही थी।
