दिल्ली सरकार ने दो प्रमुख सड़कों के अपग्रेडेशन और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी है। इसके तहत रिंग रोड के निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा लालबत्ती तक तथा पश्चिमी दिल्ली में पीवीसी मार्केट रोड से रोहतक रोड के बीच की सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। ये भाग रिंग रोड का महत्वपूर्ण भाग है और रोजाना लाखों यात्री इनका उपयोग करते हैं।
