Thursday, February 12, 2026

शाहजहां शेख की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने 9 करीबी सहयोगियों को भेजा समन; कोलकाता के सीबीआई ऑफिस आने का आदेश

ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने मुख्य आरोपी शेख शाहजहां के कुछ करीबी सहयोगियों और परिचितों सहित संदेशखाली के नौ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें कोलकाता के सीबीआई कार्यालय निजाम पैलेस में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। एजेंसी को संदेह है कि ये नौ व्यक्ति कथित तौर पर 5 जनवरी को ईडी अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल थे।

Related Articles

Latest News