अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में सपा के जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी के बेटी की शादी समारोह शामिल होने के बाद सेक्टर-128 में सपा नेता राहुल अवाना के घर पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि सपा और आरएलडी का गठबंधन तोड़ने के लिए साजिश दिल्ली से की गई थी।
