Thursday, February 12, 2026

'शिव शक्ति' के एक्टर्स ने महा शिवरात्रि के साथ आने वाले महिला दिवस पर की बात


मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। शो ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ के मुख्य एक्टर राम यशवर्धन और सुभा राजपूत ने महा शिवरात्रि के साथ आने वाले महिला दिवस पर हमारे जीवन में महिलाओं के मूल्य पर बात की।

शो में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे राम यशवर्धन ने कहा, “अर्धनारीश्वर भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली अवतारों में से एक है, जो अपनी पत्नी पार्वती के साथ विलीन हो जाते हैं, जिससे एक ऐसा रूप बनता है जो आधा पुरुष और आधा महिला था। यह ब्रह्मांड के पुरुष और महिला पहलुओं के बीच समानता को रिप्रेजेंट करता है। सबसे महान देवता भगवान शिव जानते हैं कि वह अपनी अर्धांगिनी, शक्ति के बिना अधूरे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”इस शुभ दिन पर जब हम महा शिवरात्रि और महिला दिवस मनाते हैं तब मुझे हमारे प्रेम के परिश्रम का लोगों पर गहरा प्रभाव याद आता है। मुझे आशा है कि वे उस मूल्य को समझते हैं जो महिलाएं हमारे जीवन में लाती हैं।”

शो में देवी शक्ति की भूमिका निभाने वाली सुभा रातपूत ने कहा, “महाशिवरात्रि और महिला दिवस को एक साथ मनाने का संयोग भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली रूपों में से एक ‘अर्धनारीश्वर’ का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह ब्रह्मांड पुरुष और स्त्री ऊर्जा के संयोग को रिप्रेजेंट करता है और दिखाता है कि कैसे शक्ति शिव से अविभाज्य है। मुझे उम्मीद है कि हमारा शो दर्शकों को हमेशा की तरह वही ज्ञान देता रहेगा।”

बता दें कि यह शो कलर्स पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News