लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन चुनाव मैदान तैयार होने लगे हैं। सपा और भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। इसके साथ ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भी चुनाव में ताल ठोंकने जा रहा है। प्रतापगढ़ और कौशांबी लोकसभा से चुनाव लड़ने की पूरी कार्य योजना बना ली है
