भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे लेकिन बदायूं लोकसभा सीट पर घोषणा नहीं की थी। इस सीट पर भाजपा की टिकट पर संघमित्रा मौर्य वर्तमान में सांसद हैं। जो कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। सीट पर उम्मीदवार का एलान होने के बाद वर्तमान सांसद का टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
