Monday, February 23, 2026

सैन्य शक्ति और आध्यात्मिकता में विरोधाभास नहीं, राम संस्कृति के ध्वजवाहक : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। एनडीटीवी डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति के ध्वजवाहक प्रभु श्री राम हैं, जो नैतिकता और आध्यात्मिकता के प्रतीक तो हैं ही, साथ ही भगवान राम का साम्राज्य भी “अ-योध्य” है, उनका बाण भी रामबाण है, जो अमोघ है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम तो हैं ही, वो इस धरती पर अधर्म के नाशक भी हैं। वो शस्त्र और शास्त्र ज्ञान, दोनों के धारक हैं।रक्षा मंत्री ने कहा कि इसलिए भगवान राम के विस्तार के रूप में भारतीय संस्कृति को आप देखें, तो आपको भारत की सैन्य शक्ति और हमारी आध्यात्मिकता के बीच में कोई विरोधाभास नहीं, बल्कि पूर्ण तारतम्य दिखता है। जब आप भारत को भारत के नजरिए से देखेंगे, अपनी सेना को भारतीय नजर से देखेंगे, तो हर नागरिक को अपने देश की सेना पर गर्व होगा, क्योंकि सेना उस नागरिक की सुरक्षा के लिए होती है।

Related Articles

Latest News