दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में बार-बार जारी किए गए समन को नजरअंदाज करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई दूसरी शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ताजा समन जारी किया है।
