गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए बसपा को प्रत्याशी की तलाश है। सूत्रों की मानें तो कई नेताओं ने टिकट के लिए अनिच्छा जाहिर कर दी है। बसपा के सामने इससे पहले कभी इतना संकट नहीं आया। गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद व हापुड़ कभी बसपा के गढ़ हुआ करते थे। एक-एक कर पार्टी के कई बड़े नेता मायावती का साथ छोड़कर चले गए।
