राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। भजनलाल ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर खुद इसकी जानकारी दी है। भजनलाल ने बताया कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से शामिल रहेंगे। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
