करीना ने इब्राहिम के 23वें जन्मदिन पर लुटाया प्‍यार, फोटो की शेयर


मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान मंगलवार को 23 साल के हो गए। बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान ने उन पर जमकर प्‍यार बरसाया है। एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी फोटो शेयर की।

इब्राहिम, सैफ और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। 2004 में सैफ और अमृता अलग हो गए थे। दोनों की बेटी एक्‍ट्रेस सारा अली खान हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्थडे बॉय की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें इब्राहिम को उनके घर में बैठे देखा जा सकता है।

फोटो में करीना और सैफ के बेटे, इब्राहिम को कुछ खिलाते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट में लिखा गया, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग। यह आपका अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे हो।”

करीना और सैफ ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी।

इब्राहिम ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

करीना की अगली फिल्म ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ पाइपलाइन में हैं। ‘क्रू’ में उनके अलावा कृति सेनन, तब्बू और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News