कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय का सोमवार को कोर्ट में आखिरी दिन रहा। अपने कई फैसलों और टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने रविवार को अपने त्यागपत्र की घोषणा की थी। न्यायाधीश गंगोपाध्याय मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंप देंगे। इसके बाद दोपहर में संवाददाता सम्मेलन में अपने भविष्य के कदमों की घोषणा करेंगे।
