कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा की अगुआई वाली मोदी सरकार पर फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं के घर ईडी-सीबीआई की टीमें भेजी जा रही हैं।
