Delhi Budget 2024: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि इस वर्ष छह नए फ्लाईओवर तैयार होकर शुरू होने जा रहे हैं। इसमें दो डबल डेकर फ्लाईओवर भी शामिल हैं। जिनमें ऊपर के भाग में मेट्रो चलेगी और नीचे के भाग में वाहन चलेंगे और इसके नीचे भूतल पर भी वाहन चलेंगे। वर्तमान में दिल्ली में कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है।
