कोलकाता: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर निराशा व्यक्त करते हुए सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. तापस रॉय ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. अब अटकलें हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
