Cash For Query Scam Case दिल्ली हाई कोर्ट ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को एक बार फिर राहत देने से इनकार कर दिया। मोइत्रा ने संसद में प्रश्न पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर गंभीर आरोप लगाया था।
