Friday, February 13, 2026

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 4 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया


भोपाल, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें चार महिला उम्मीदवारों के भी नाम है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, इनमें से 24 सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

जिन चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें से दो मौजूदा सांसद हैं। एक हैं भिंड से संध्या राय और दूसरी शहडोल से हिमाद्री सिंह। भाजपा ने दो मौजूदा सांसदों का टिकट काटते हुए महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सागर से लता वानखेड़े को, तो वहीं रतलाम से अनीता नागर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News