IAS Abhishek Singh जौनपुर निवासी अभिषेक की पत्नी दुर्गाशक्ति नागपाल भी IAS अधिकारी हैं और बांदा की जिलाधिकारी हैं। चर्चा है कि अभिषेक जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गुजरात चुनाव में ड्यूटी के दौरान सरकारी कार के आगे खड़े होकर खिंचवाई गई फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। निर्वाचन आयोग ने उनके आचरण को अनुचित मानते हुए उन्हें ड्यूटी से हटा दिया था।
