संदेशखाली में हालिया तनाव के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाली साहा एआइएसएफ की दूसरे नेता हैं। इससे पहले पुलिस ने इसी तरह के आरोप में एआइएसएफ नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार किया था हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। गिरफ्तार एआइएसएफ नेता को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। तृणमूल नेताओं पर खेती की जमीन को जबरदस्ती कब्जा करना और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
