सपा मुखिया ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रकोष्ठों की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि भाजपा इस समय सबसे ज्यादा कमजोर है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस सरकार ने दावा किया हो की 60 लाख बच्चों की परीक्षा कराकर नौकरी देंगे और उसी ने जानबूझकर पेपर लीक करा दिया। सरकार की नीयत नहीं है नौकरी देने की।
