पडरौना। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा के कद्दावर नेता व पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के बागी सुर ने पूर्वांचल के सियासी तापमान को गरमा दिया है। इंटरनेटमीडिया पर प्रसारित हो रही उनकी पोस्ट के निहातार्थ उनके बागी होने का संकेत दे रही है। यद्यपि वह अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
