Thursday, February 12, 2026

पटना। विधान परिषद में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विपक्ष को जमकर नसीहत की घुट्टी पिलाई।

पटना। विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विपक्ष को जमकर नसीहत की घुट्टी पिलाई। बिजेंद्र वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर विभागवार वाद-विवाद के उपरांत सात विभागों के बजट पर सरकार का उत्तर दे रहे थे।उन्होंने राजद विधान पार्षद सुनील सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाकर कटाक्ष करते हुए कई बार पलटासन एवं साहब शब्द का बार-बार प्रयोग किए जाने पर जमकर फटकार लगाई। यही नहीं, सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का ध्यान भी विपक्षी सदस्यों द्वारा बार-बार अकारण टोकाटाकी करने से रोकने की ओर आकृष्ट किया।

Related Articles

Latest News